राजस्थान में घटकर 1.94% रह गई पॉजिटिव दर, मिले 1006 नए संक्रमित, 40 मरीजों की मौत

By: Ankur Sat, 05 June 2021 10:30:46

राजस्थान में घटकर 1.94% रह गई पॉजिटिव दर, मिले 1006 नए संक्रमित, 40 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना का संक्रमण कमजोर होता दिखाई दे रहा हैं जहां शुक्रवार को संक्रमण दर घटकर 1.94% रह गई। प्रदेश में शुक्रवार को 51,698 सैंपल लिए गए और 1006 पॉजिटिव आए। पिछले दिन के 1258 की तुलना में 252 संक्रमित कम मिले और संक्रमण में 20.03% गिरावट आई। दूसरी लहर के बाद इतनी कम संक्रमण पहली बार हुई है। प्रदेश में शुक्रवार को 40 मरीजों की मौत हुई और 17 जिले ऐसे हैं जिनमें 1-1 व्यक्ति की जान गई। दूसरी तरफ 10 जिलाें में किसी की मौत नहीं हुई। अकेले जयपुर में 8 लोगों की कोरोना से जान गई। जयपुर पांच से अधिक मौतों वाला प्रदेश का एकमात्र जिला है।

अनलॉक के तीसरे दिन 4.370 मरीज ठीक हुए जिसके साथ रिकवरी दर बढ़कर 96.54% हो गई। यह देश में छठी सर्वाधिक है। एक सप्ताह पहले तक राजस्थान देश में रिकवरी दर में 12वीं रैंक पर था। एक्टिव के स का आंकड़ा 24 हजार के करीब आ गया है। प्रदेश में 33 में से 27 जिले ऐसे हैं, जिनमें एक्टिव रोगी 1000 से भी कम हैं। छह जिले ऐसे हैं जहां 1000 से अधिक एक्टिव रोगी हैं। जयपुर में 5118, जोधपुर 1615, श्रीगंगानगर में 1205, अलवर में 1855 हनुमानगढ़ में 1266 व उदयपुर में 1350 एक्टिव रोगी हैं।

प्रदेश के 3 जिले ऐसे हैं जिन्हें संक्रमण अब भी काफी तेज है। इनमें 100 से नीचे संक्रमण नहीं आ रहा। सप्ताह भर से यह ट्रेंड चल रहा है। शुक्रवार को भी जयपुर में 203, अलवर और हनुमानगढ़ में 101-101 नए संक्रमित मिले। बाकी सभी जिलों में शुक्रवार को 100 से कम पाॅजिटिव आए।

देश में मिले 1.20 लाख नए कोरोना मरीज जबकि 1.97 लाख हुए ठीक

देश में बीते दिन 1 लाख 20 हजार 332 नए कोरोना मरीज सामने आए, 1 लाख 97 हजार 371 ठीक भी हुए और 3,370 मरीजों की मौत हो गई। नए केस में हो रही कमी राहत देने वाली है। शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या 59 दिन में सबसे कम रही। इससे पहले 6 अप्रैल को 1.15 लाख कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। बीते पांच दिन से नए केस 1.50 लाख से कम आ रहे हैं। देश में शुक्रवार को नए संक्रमितों में से 66% मामले सिर्फ 5 राज्यों में मिले। इनमें तमिलनाडु में 22,651, केरल में 16,229 , कर्नाटक में 16,068 , महाराष्ट्र में 14152 और आंध्र प्रदेश में 10,413 शामिल हैं। इनके अलावा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए केस 10 हजार के नीचे पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े :

# बंगाल में अब वैक्सीन पॉलिटिक्स! Vaccine सर्टिफिकेट पर PM मोदी की बजाय होगी ममता की फोटो

# कम होते कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन में राहत की उम्मीद, CM केजरीवाल आज कर सकते हैं ऐलान

# बीते 24 घंटे में मिले 1.20 लाख नए कोरोना मरीज, 1.97 लाख ठीक हुए; पिछले 10 दिनों में 9.40 लाख एक्टिव केस हुए कम

# दूसरी लहर का सामना हमने अच्छी तरह से किया, तीसरी लहर सितम्बर-अक्टूबर से शुरू होने की आशंका: नीति आयोग

# झुंझुनूं : नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से हड़पे लाखों रुपए, खुद को बताया सेना का अधिकारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com